इंडियन क्रिकेट टीम में पिछले कुछ सालों में बतौर कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे स्टार प्लेयर नजर आए हैं. लेकिन इन सब की किस्मत ने एक मामले में इनका पीछा कभी नहीं छोड़ा है. वो है टॉस. टीम इंडिया के कप्तानों की किस्मत इतनी खराब है कि वो लगातार टॉस हारने का रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं. चाहें वो रोहित शर्मा हों या फिर सूर्यकुमार यादव. ये सभी खिलाड़ी लगातार टॉस गंवाए जा रहे हैं.
अब भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास टॉस की बदकिस्मती से पीछा छुड़ाने का मौका होगा. ऐसा करने के लिए सूर्या वो पैंतरा अपना सकते हैं, जो हाल ही में भारत के वनडे कप्तान केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनाया था. इस पैंतरे को अपनाकर राहुल को सफलता मिली थी और उन्होंने आखिरकार वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के लगातार टॉस हारने के सिलसिले को तोड़ दिया था.

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को कप्तान बनाया गया. राहुल पहले दो मैचों में टॉस हार गए. इसके साथ ही भारत लगातार 19 वनडे मैचों में टॉस गंवा चुका था. इस दौरान भारत की कप्तानी रोहित, गिल और राहुल ने की थी. राहुल ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर 20 मैचों बाद वनडे में टीम इंडिया के टॉस हारने के सिलसिले को तोड़ा था. लेकिन राहुल ने दाएं हाथ के वजह बाएं हाथ से टॉस का सिक्का उछाला था.
सूर्या टॉस पर अपनाएंगे नया पैंतरा
सूर्यकुमार यादव भी टॉस के मामले में काफी अनलकी रहे हैं. सूर्या नवंबर 2023 के बाद से 34 मैचों में 21 मैचों में टॉस हार चुके हैं. वो सिर्फ 13 बार टॉस जीत पाए हैं. उनका टॉस प्रतिशत 38.24% का है. अब सूर्या नया पैंतरा अपनाकर अपने इस रिकॉर्ड को सुधारने वाले हैं, जिसके बारे में सूर्या ने खुद खुलकर बात की है.
टॉस पर राहुल की कॉपी करेंगे सूर्या
9 दिसंबर को ओडिशा के कटक में खेले जाने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘यहां के मैदान में मैं पहले भी खेल हूं. मैं जानता हूं कि इस मैदान पर ओस काफी ज्यादा रहती है. ऐसे में टॉस एक बड़ा फैक्टर होगा. मैं टॉस जीतने के लिए अब राहुल का तरीका अपनाऊंगा और उनकी तरह बाएं हाथ से सिक्का उछालने वाला हूं’.

भारत में इन दिनों सर्दी है. ऐसे में ठंड के चलते और मैदान पर काफी ज्यादा होती है. इस माहौल में टॉस काफी अहम होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव इसको जीतकर नया मापदंड सेट करने वाले हैं.


