‘जवान’ डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने पिछले महीने पहले एक बेटी का स्वागत किया. इस जोड़े ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी फैंस संग साझा की थी. अब लगभग एक महीने के बाद कपल ने अपनी बेटी के नाम से पर्दा हटाया है.
रविवार, 17 मई को एटली और जवान ने इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट अपलोड किया. इस पोस्ट में कुछ और नहीं, बल्कि उनकी बेटी का नाम दिया गया है. हल्के रंगों वाले इस पोस्ट में उनकी नन्ही बेटी का छोटा सा हाथ नजर आ रहा है. इस तस्वीर के साथ एक भावुक संदेश भी था, जिसमें लिखा था, ‘एक नन्ही सी जान, जिसने हमारे दिलों में सबसे बड़ी जगह बना ली है.’
तस्वीर के साथ, एटली और प्रिया ने दुनिया को अपनी बेटी का नाम बताया और उसके पीछे का खास मतलब भी समझाया. इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हमारे प्यार की इस कला को अब एक नाम मिल गया है- मियू (Miyou), जिसका मतलब है सुंदरता, कोमलता और प्यार. प्यार के साथ, मीर, प्रिया और एटली.’
क्या है मियू का मतलब?
‘मियू’ नाम को खास तौर पर इसके यूनिक साउंड और मतलब के लिए पसंद किया गया, क्योंकि कपल ने इसे सुंदरता, कोमलता और प्यार.का सिंबल बताया है. यह अनाउंसमेंट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. फैंस और सेलिब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में बधाई मैसेज और परिवार के लिए दुआओं की बाढ़ ला दी.
एटली और प्रिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल्स में से हैं और अक्सर अपने पर्सनल माइलस्टोन्स की झलकियां फैंस के साथ ऑनलाइन शेयर करते हैं. एटली ने 20 अप्रैल को अपनी पत्नी प्रिया एटली के साथ अपने दूसरे बच्चे के आने का एलान किया था.
- एटली और प्रिया की पर्सनल लाइफ
- एटली और प्रिया की शादी नवंबर 2014 में हुई थी इस जोड़े ने जनवरी 2023 में अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटे को जन्म दिया और नाम ‘मीर’ दिया. इस नाम का एक खास जुड़ाव है, क्योंकि यह शाहरुख खान के पिता, मीर ताज मोहम्मद खान से प्रेरित है.
एटली की आगामी फिल्म
एटली की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘राका’ पर काम कर रहे हैं, जो अभी भी प्रोडक्शन में है. इस प्रोजेक्ट ने तब से ही लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है, जब अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर इसका पहला लुक सामने आया था.


