Saturday, April 25, 2026

एक से दो दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 

Share

बिहार में मौसम लगातार बदल रहा है, दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड महसूस हो रही है। अगले 24 घंटों में उत्तरी बिहार के आठ जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट से ठंड बढ़ेगी। पटना का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना। राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। दिन में धूप निकलने के साथ हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। जबकि, रात में ठंड सता रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी भागों के आठ जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में घना कोहरे का प्रभाव बन रहेगा। 

पटना सहित आसपास इलाकों में हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटा रहने के साथ सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा। एक से दो दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 

तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि के आसार

तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि के आसार हैं। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस सिवान (जीरादेई) एवं 14.1 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बीते 10 वर्षों के दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा।

दो सौ मीटर के साथ वाल्मीकि नगर में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस से 15.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना24.814.1
गया जी25.611.6
भागलपुर25.512.8
मुजफ्फरपुर23.413.6

Read more

Local News