Apple पिछले कुछ सालों में अपने सबसे व्यस्त प्रोडक्ट साइकल (उत्पाद चक्र) की तैयारी कर रहा है. MacRumors की एक रिपोर्ट के अनुसार, सप्लाई चेन के सूत्रों और ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन का हवाला देते हुए बताया गया है कि यह टेक कंपनी 2026 के आखिर तक 16 नए डिवाइस लॉन्च करने की योजना बना रही है. इन डिवाइस में आईफोन, ऐपल वॉच, मैक, आईपैड और स्मार्ट होम हार्डवेयर शामिल हैं.
- MacRumors ने कहा है कि Apple के नए Siri के रोलआउट के इंतज़ार में पहले कई प्रोडक्ट्स में देरी हुई थी, लेकिन अब असिस्टेंट के Beta वर्जन में आने के बाद, उनके आने वाले महीनों में शिप होने की उम्मीद है.
- फोल्डेबल iPhone Ultra लाइनअप में सबसे आगे
Apple का सबसे खास लॉन्च फोल्डेबल iPhone Ultra हो सकता है. उम्मीद है कि इसमें 7.7-इंच की अंदर की तरफ मुड़ने वाली डिस्प्ले और 5.3-इंच की बाहरी स्क्रीन होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस में Face ID की जगह Touch ID वाला पावर बटन होगा और यह iOS 27 में बेहतर मल्टीटास्किंग को सपोर्ट करेगा. - जानकारी यह भी सामने आ रही है कि Apple, नए A20 Pro चिप वाले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करेगा. इसके अन्य संभावित अपग्रेड में छोटा डायनामिक आइलैंड, बेहतर कैमरा कंट्रोल बटन, वेरिएबल अपर्चर कैमरा टेक्नोलॉजी, Apple का अगली जनरेशन का C2 मॉडेम और सैटेलाइट-बेस्ड 5G वेब ब्राउज़िंग शामिल हैं.
- नई Apple वॉच और iPad
उम्मीद है कि Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 में तेज़ प्रोसेसर मिलेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें Touch ID और अतिरिक्त हेल्थ सेंसर शामिल हो सकते हैं, और साथ ही Apple Maps के लिए बेहतर सैटेलाइट फ़ीचर्स और सैटेलाइट फ़ोटो शेयरिंग का फीचर भी मिल सकता है. - वहीं टैबलेट की बात करें तो, Apple के एंट्री-लेवल iPad में Apple Intelligence सपोर्ट वाला A18 या A19 चिप मिल सकता है, जबकि iPad mini में OLED डिस्प्ले, नया प्रोसेसर, बेहतर स्पीकर और पानी से बेहतर सुरक्षा (Water Resistance) मिल सकती है.
- Mac को M5 और M6 को मिलेंगे अपग्रेड
कई Mac अपडेट्स भी आने वाले हैं. उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक Mac Studio, Mac mini और iMac में M5-सीरीज़ की चिप्स आ जाएंगी, जबकि ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, नए M6 चिप के साथ एक नया 14-इंच MacBook Pro भी आएगा. - इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि Apple 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत के लिए एक नए डिज़ाइन वाला MacBook Ultra बना रहा है. इसमें OLED टचस्क्रीन, पतला चेसिस, डायनामिक आइलैंड और M5 Pro या M5 Max चिप्स हो सकती है.
- स्मार्ट होम डिवाइस
Apple अपने स्मार्ट होम के दायरे को और बढ़ाने जा रहा है. इसके लिए एक नया ‘Home Hub’ लाने की तैयारी है, जिसमें 6 से 7 इंच का स्क्वेयर डिस्प्ले, A18 चिप, एप्पल इंटेलिजेंस, फेसटाइम की सुविधा और नए डिज़ाइन वाला सिरी (Siri) एक्सपीरिएंस मिलने की उम्मीद है. यह एक सेंट्रल स्मार्ट होम कंट्रोलर के तौर पर काम करेगा, जिसे टेबल पर रखा जा सकेगा या दीवार पर लगाया जा सकेगा.
बताया जा रहा है कि Apple TV, HomePod और HomePod mini के नए वर्जन भी बनाए जा रहे हैं, जिनमें तेज़ चिप्स, Wi-Fi 7 सपोर्ट, बेहतर Siri इंटीग्रेशन और बेहतर ऑडियो परफ़ॉर्मेंस होगी.
Apple ने इनमें से किसी भी प्रोडक्ट के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, हालांकि उम्मीद है कि ज़्यादातर की घोषणा उसके पारंपरिक ऑटम हार्डवेयर इवेंट्स में की जाएगी, जबकि कुछ लॉन्च 2027 की शुरुआत तक टल सकते हैं.


