दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ एक्स हसबैंड-बिजनेसमैन संजय कपूर के प्रेयर मीट के लिए दिल्ली पहुंची है. करिश्मा के साथ उनकी स्टार बहन करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान भी थे. कपूर सिस्टर को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में स्पॉट किया गया. वहीं, संजय कपूर के प्रेयर की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है.
करिश्मा कपूर, जिन्हें आज, 22 जून की सुबह मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया, अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर की प्रेयर मीट के लिए दिल्ली पहुंची हैं. उनकी बेटी समायरा और बेटा कियान भी उनके साथ थे. करिश्मा के साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी थे. बता दें , संजय कपूर की प्रेयर मीट आज 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित किया गया है.
- सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में करिश्मा कपूर को दिल्ली में अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के प्रेयर मीट के लिए आते हुए दिखाया गया है. जब वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तब करिश्मा अपने बच्चों समायरा और कियान के पीछे चलती हुई दिख रही है. करिश्मा के पीछे उनकी बहन करीना कपूर खान और बहनोई सैफ अली खान भी थे, जो चुपचाप उनका साथ दे रहे थे.
- वायरल वीडियो में करिश्मा को सफेद कलर के एथनिक सूट में देखा जा सकता है. उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में बंधे रखा था. उनके बेटे कियान ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था. करिश्मा अपने बेटे की पीठ थपथपाकर उसे सहारा देती दिखीं. बाद में उन्होंने अपनी बेटी समायरा को गले लगाया और एयरपोर्ट में दाखिल हुईं.
- संजय कपूर के प्रेयर मीट के अंदर की झलक
- सोशल मीडिया पर संजय कपूर के प्रेयर मीट की अंदर की एक झलक सामने आई है. क्लिप में दिवंगत बिजनेसमैन की एक बड़ी सी तस्वीर, जिसे सफेद फूलों से सजाया गया है, देखा सकता है. लोगों को संजय की तस्वीर के सामने पुष्पांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है.
- संजय कपूर का निधन
- करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड पति और ऑटो कंपोनेंट निर्माता सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया था. उन्होंने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. बता दें, संजय कपूर को पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ा था.
रिपोर्ट बताती है कि यह घटना तब हुई जब उन्होंने खेल के बीच में गलती से मधुमक्खी निगल ली, जिससे उनकी हालात गंभीर हो गई. देखते ही देखते उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई. लगभग एक सप्ताह के बाद 20 जून को दिल्ली में संजय कपूर का अंतिम संस्कार किया, जिसमें कपूर सिस्टर और सैफ अली खान शामिल हुए थे.


