Monday, June 15, 2026

उमर अब्दुलकादिर ऑर्टन को अमेरिका में एंट्री न मिलने की वजह से फीफा ने उन्हें रेफरी के पैनल से बाहर कर दिया था.

Share

सोमाली रेफरी ऑर्टन को वर्ल्ड कप की पूरी सैलरी मिलेगी

 फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने बड़ा फैसला किया है. खबर है कि फीफा सोमाली रेफरी उमर अब्दुलकादिर ऑर्टन को वर्ल्ड कप 2026 के लिए उनकी पूरी टूर्नामेंट फीस देगा. भले ही अमेरिका में एंट्री न मिलने के कारण वे इस टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका नहीं निभा पाए.

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फीफा ने फैसला किया है कि ऑर्टन को टूर्नामेंट के लिए मैच अधिकारियों को मिलने वाली पूरी फीस दी जाएगी, ताकि उन्हें उन हालात की वजह से कोई आर्थिक नुकसान न हो, जिनके कारण वे इस इवेंट में शामिल नहीं हो पाए.

बता दें कि 34 साल के ऑर्टन उन 52 रेफरी में शामिल थे जिन्हें फीफा ने कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका में हो रहे वर्ल्ड कप में रेफरी की भूमिका निभाने के लिए चुना था. अगर उनको अमेरिका में एंट्री मिल जाती तो वे FIFA वर्ल्ड कप में किसी मैच का संचालन करने वाले पहले सोमाली रेफरी बन जाते.

फीफा के रेफरी उमर अब्दुलकादिर ऑर्टन को अमेरिका में नहीं मिली एंट्री

हालांकि, मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकी अधिकारियों द्वारा एंट्री न दिए जाने के बाद उनका वर्ल्ड कप का सपना अचानक टूट गया. रिपोर्टों के अनुसार, वैध एंट्री वीजा होने के बावजूद ऑर्टन को एंट्री नहीं दी गई और बाद में वे सोमालिया लौटने से पहले इस्तांबुल वापस चले गए.

जिसके बाद FIFA ने भी पुष्टि कर दी कि यह सोमाली रेफरी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएगा. FIFA ने एक बयान में कहा, ‘FIFA पुष्टि करता है कि मैच अधिकारी उमर अब्दुलकादिर ऑर्टन अमेरिका में एंट्री न मिलने के कारण FIFA वर्ल्ड कप 2026 में रेफरी की भूमिका नहीं निभा पाएंगे.’

फीफा ने ऑर्टन को वर्ल्ड कप के रेफरी पैनल से बाहर कर दिया

बयाम में आगे कहा, ‘FIFA मेजबान देश की इमिग्रेशन प्रक्रियाओं (जैसे वीजा मंजूरी) में शामिल नहीं होता है. अधिकारियों ने FIFA को बताया है कि फिलहाल मिस्टर ऑर्टन का स्टेटस नहीं बदला जाएगा.

बयान में ये भी कहा गया है, ‘FIFA के पिछले इवेंट्स की तरह, मेजबान सरकार ही तय करती है कि किसे वीजा मिलेगा और किसे देश में आने की इजाजत होगी.’

सोमालिया की नेशनल फुटबॉल लीग के रेफरी ऑर्टन 2018 में FIFA-लिस्टेड रेफरी बने थे और उन्होंने अफ्रीका कप ऑफ नेशंस (Afcon) समेत कई बड़े कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट्स में रेफरी की भूमिका निभाई है.

Read more

Local News