Wednesday, March 25, 2026

इस वेलेंटाइन डे वीक पर हम उन सेलेब्स की स्टोरी लेकर आए हैं, जिन्होंने नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड वालों को डेट किया है.

Share

 वैलेंटाइन डे 2026 के खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड की उन मशहूर लव स्टोरी से रूबरू करा रहे हैं, जहां सितारों ने अपने दिल की सुनी और फिल्मी दुनिया से बाहर जीवनसाथी चुना. इन रिश्तों ने यह साबित किया कि सच्चा प्यार शोहरत या इंडस्ट्री नहीं, बल्कि समझ और भरोसे पर टिका होता है.

कृति सेनन-कबीर बहिया
कृति सेनन ने हाल ही में कबीर बहिया को डेट करने की बात कंफर्म की है, हालांकि उन्होंने अपने पार्टनर का नाम नहीं बताया है. ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ शो में, एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के बाहर किसी के साथ अपने रोमांटिक रिश्ते के बारे में बात की. इससे यह कन्फर्म हो गया कि वह लंदन के बिजनेसमैन कबीर के साथ हैं. हाल ही में नूपुर सेनन की शादी से कृति और कबीर का वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों पोज देते हुए दिखे थे.

श्रद्धा कपूर-राहुल मोदी
खबर है कि बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर किसी नॉन-फिल्मी पर्सन को डेट कर रही हैं. एक्ट्रेस को कई बार उनके दोस्त और बिजनेसमैन राहुल मोदी के साथ देखा गया है. अफवाह है कि श्रद्धा कपूर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं. 2024 की शुरुआत में उन्हें साथ देखे जाने के बाद डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं. हालांकि उनके भाई ने हाल ही में शादी की अफवाहों से इनकार किया है, जबकि खबरों के मुताबिक वे एक प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं.

जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया
जाह्नवी कपूर एक बिजनेसमैन और पोलो प्लेयर शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं. यह कपल कई बार पब्लिकली साथ देखा गया है, शिखर अक्सर जाह्नवी के साथ फैमिली प्रोग्राम और दूसरे इवेंट्स में भी जाते हैं. कई इवेंट्स इस जोड़ी की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं. हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है. लेकिन दोनों बेहिचक अपने रिश्ते को लोगों के सामने रखते हैं.

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. एक विज्ञापन शूट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. विराट का ताल्लुक खेल जगत से है, फिल्म इंडस्ट्री से नहीं, लेकिन उनकी सादगी और जुनून ने अनुष्का का दिल जीत लिया. आज यह जोड़ी न सिर्फ एक खुशहाल परिवार है, बल्कि युवाओं के लिए इंस्पिरेशन भी है.

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर फिल्मी दायरे से बाहर अपनी जिंदगी का साथी चुना. राज कुंद्रा ब्रिटेन में पले-बढ़े एक सफल उद्यमी हैं. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. शादी के बाद शिल्पा और राज अक्सर फैमिली लाइफ और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं.

माधुरी दीक्षित- डॉ. श्रीराम नेने
90 के दशक की सुपरस्टार लेडी माधुरी दीक्षित ने जब अमेरिका में बसे कार्डियक सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी की, तो यह खबर हर किसी के लिए चौंकाने वाली थी. ग्लैमर की दुनिया से दूर मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े श्रीराम की सादगी माधुरी को भा गई. दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया. यह लव स्टोरी आज भी यह दिखाती है कि स्टारडम से परे भी खुशियां होती हैं.

सोनम कपूर-आनंद आहूजा
बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर ने दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा को अपना जीवनसाथी बनाया. आनंद आहूजा एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं और फिल्मी दुनिया से उनका कोई सीधा संबंध नहीं है. दोनों की मुलाकात दोस्तों के जरिए हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया. आज यह कपल अपने स्टाइल, ट्रैवल और बॉन्डिंग के लिए जाना जाता है.

Read more

Local News