Sunday, April 5, 2026

इन्फॉसिस फाउंडेशन की अक्ष्यक्ष सुधा मूर्ति ने आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर देख ली है.

Share

आमिर खान स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर आगामी 20 जून को रिलीज होने जा रही है. वह इस फिल्म से तीन साल बाद बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं. यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो स्पेनिश फिल्म चैंपियन (2018) से इंस्पायर है और ऑफिशियल रीमेक भी है. अब फिल्म को रिलीज होने में 10 दिन बचे हैं. इससे पहले भारतीय लेखिका, एजुकेटर, इन्फॉसिस फाउंडेशन की अक्ष्यक्ष सुधा मूर्ति ने आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन को देख लिया है और अपना रिव्यू दिया है. आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने थिएटर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुधा मूर्ति बता रही हैं कि उनको यह फिल्म कैसी लगी है.

आमिर खान प्रोड्क्शन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुधा मूर्ति का वीडियो शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा है, ‘जब सुधा मूर्ति जैसी शख्सियत कहें कि यह मस्ट वॉच फिल्म है, तो आपको पता है यह हमारे लिए कितना स्पेशल है, 20 जून को आपसे थिएटर में मिलते हैं’. वीडियो में फिल्म के लिए सुधा मूर्ति ने कहा, ‘यह आंखें खोल देने वाली फिल्म है, कई लोग इस तरह के बच्चों को समझ नहीं पाते हैं, लेकिन यह बहुत खूबसूरत फिल्म है, इस फिल्म को देखने के बाद आप इन बच्चों के बारे में जान सकेंगे कि यह दिल से कितने खूबसूरत होते हैं, इन लोगों से हम जिंदगी के कई मायने भी सीख सकते हैं’.

  • https://www.youtube.com/embed/YH6k5weqwy8

उन्होंने आगे कहा है, ‘फिल्म में दिखाए गए इन बच्चों का अपना माइंड और वर्क है, इस फिल्म से सच में एक बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है, हमें इन बच्चों को अपने ग्रुप में शामिल कर इन्हें नॉर्मल करना चाहिए, आमिर खान इस फिल्म को दिखाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया’. बता दें, इस फिल्म को आरएस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है. फिल्म से आमिर खान 10 नए चेहरों को इंडस्ट्री में ला रहे हैं. लाल सिंह चड्ढा की फ्लॉप के बाद आमिर खान को अब सितारे जमीन पर के हिट होने की उम्मीद है.

Read more

Local News