Thursday, February 12, 2026

इंस्टाग्राम एआई फेस स्वैप फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स अपनी और दूसरों की लाइकनेस से कंटेंट बना सकेंगे.

Share

इंस्टाग्राम आने वाले समय में एक नया एआई फीचर लॉन्च कर सकता है, जो यूज़र्स को अपनी शक्ल यानी लाइकनेस का इस्तेमाल करके फोटो और वीडियो बनाने की सुविधा देगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर काफी हद तक OpenAI के Sora ऐप जैसा हो सकता है. हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि इस फीचर का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा

टिपस्टर एलेसेंड्रो पलूज़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि इंस्टाग्राम एक एआई पावर्ड फेस स्वैप फीचर पर काम कर रहा है. उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं, जो हमने इस स्टोरी में भी अटैच किए हैं. स्क्रीनशॉट्स में देखा दजा सकता है कि इस फीचर को ‘Create my likeness’ नाम दिया गया है.

इस फीचर के जरिए यूज़र्स अपनी शक्ल का डिजिटल वर्ज़न तैयार कर सकेंगे और एआई की मदद से अलग-अलग तरह के फोटो और वीडियो बना सकेंगे. फिलहाल, यह क्लियर नहीं है कि इंस्टाग्राम यूज़र की लाइकनेस खुद उनके पोस्ट और हाइलाइट्स से तैयार करेगा या फिर यूज़र को इसके लिए अलग से अपनी सेल्फी अपलोड करनी होगी. हालांकि, अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो यूज़र्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर एआई से फोटो या वीडियो बनवा सकेंगे. इसके अलावा, इन कंटेंट को दोस्तों के साथ डीएम में शेयर करने या स्टोरी और फीड में पोस्ट करने का विकल्प भी मिल सकता है.

दूसरे यूज़र्स की लाइकनेस

इस फीचर की एक खास बाय यह बताई जा रही है कि यूज़र दूसरे लोगों की लाइकनेस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए उन लोगों की अनुमति भी जरूरी होगी. स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि यूज़र किसी दूसरे यूज़र को इनवाइट भेज सकता है. अगर दूसरा यूज़र परमिशन देता है, तभी उसकी लाइकनेस का इस्तेमाल करके एआई फोटो या वीडियो बनाया जा सकेगा.

यह परमिशन सिस्टम इसलिए जोड़ा जा रहा है ताकि किसी की पहचान का गलत इस्तेमाल ना हो सके. OpenAI का Sora प्लेटफॉर्म भी इसी तरह की सुरक्षा देता है, जहां यूज़र्स कुछ शब्दों और गतिविधियों को ब्लॉक कर सकते हैं ताकि उनकी लाइकनेस का गलत इस्तेमाल ना हो. हालांकि, इंस्टाग्राम ने अभी तक इस फीचर को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है. इस कारण फिलहाल इसे सिर्फ एक संभावित अपडेट माना जा रहा है. अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो सोशल मीडिया पर एआई कंटेंट बनाने का तरीका काफी बदल सकता है और यूज़र्स को क्रिएटिव एक्सप्रेशन के लिए नए मौके मिल सकते हैं.

Read more

Local News