बीजेपी नेता और नीतीश सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि ये इंडिया गठबंधन का आपसी मामला है। वैसे भी इंडिया गठबंधन की स्थिति पूर देश में आप देख ही रहे हैं।
INDIA अलायंस अस्तित्व में है भी या नहीं? कांग्रेस के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक राजद के नेता तेजस्वी यादव के एक बयान के बाद इस तरह के सवाल उठने लगे हैं। दरअसल तेजस्वी यादव ने इंडिया अलायंस को लेकर यह दिया है कि इंडिया अलायंस तो सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था। तेजस्वी यादव केे इस बयान के बाद जहां कांग्रेस ने एक तरफ अपनी प्रतिक्रिया दी है तो वहीं बीजेपी ने जुबानी हमले शुरू कर दिए हैं।



