इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63 वें मुकाबले में आज (18 मई) को चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा.
दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के काफी करीब भी हैं. CSK पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जिसने 12 मैचों में 6 जीत और उतनी ही हार का सामना किया है. वे प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में पूरी तरह से बने हुए हैं. अगर वो अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाते हैं तो फिर उनके पास 16 अंक हो जाएंगे, जिससे प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता काफी आसान हो जाएगा. इसलिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए CSK को अपने बचे हुए दो मैचों में से दो में जीत हासिल करना जरूरी है.
वहीं दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 12 मैचों में सात जीत हासिल करके 14 अंक हासिल किए हैं. अगर वे CSK के खिलाफ यह मैच जीतने में कामयाब हो जाते हैं, तो उनके प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी.
बता दें कि अभी तक आईपीएल 2026 में केवल एक टीम को ही प्लेऑफ का कंफर्म टिकट मिल सका है, और वो टीम RCB है. जो 18 पॉइंट्स के साथ सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम बन गई. बाकी तीन जगहों के लिए सात टीमें के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.
आज के मैच के नतीजों से दूसरी टीमों पर भी काफी असर पड़ेगा. अगर मैच में SRH विजेता बनता है, तो फिर SRH और GT दोनों प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे, लेकिन अगर CSK आज का मैच जीतता है, तो RCB का टॉप 2 में स्थान पक्का हो जाएगा.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
CSK और SRH के बीच की प्रतिद्वंद्विता में अब तक दोनों टीमें IPL में 24 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में CSK का दबदबा रहा है, जिसने 16 मैच जीते हैं, जबकि SRH को 8 बार जीत मिली है. इन दोनों के बीच हालिया मुकाबला 18 अप्रैल, 2026 को हुआ था, जिसमें SRH ने बाजी मारी थी.
दोनों टीमों के स्क्वाड
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, सरफराज खान, अकील होसेन, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, डियान फॉरेस्टर, जैकरी फॉल्क्स, राहुल चाहर, आकाश मधवाल, अमन खान, मैकनील नरोन्हा.
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, दिलशान मदुशंका, गेराल्ड कोएत्जी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार.


