Tuesday, May 12, 2026

 इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 56वें ​​मैच में आज (12 मई) सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने सामने होंगे.

Share

 इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 56वें ​​मैच में आज (12 मई) सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने सामने होंगे. आज के मैच को जीतने वाली टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी और उसका प्लेऑफ में पहुंचना भी लगभग कंफर्म हो जाएगा.

दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं. जिससे यह मैच प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में एक अहम लड़ाई बन गया है. गुजरात टाइटन्स अभी पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है, उसने 11 मैचों में से सात जीते हैं और लगातार चार जीत के बाद इस मैच में उतर रही है.

वहीं दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने मुश्किल शुरुआत से उबरते हुए इस सीजन की सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीमों में से एक के तौर पर खुद को साबित किया है. शुरुआती चार मैचों में से तीन हारने के बाद, पैट कमिंस की कप्तानी वाली इस टीम ने जबरदस्त वापसी की है. उन्होंने अपने पिछले सात मैचों में से छह जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

GT vs SRH हेड टू हेड
हेड-टू-हेड आंकड़े में गुजरात टाइटंस का पलड़ा काफी ज्यादा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 5 बार जीत हासिल की है जबकि सनराइजर्स को सिर्फ एक जीत मिली है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.

GT vs SRH पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रन बनाने में मदद करती है. तेज आउटफील्ड से बल्लेबाजों को रन बनाने में भी मदद मिलेगी. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ सीम मूवमेंट मिलेगा, इसलिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को अपनी अप्रोच को लेकर थोड़ा सावधान रहना पड़ सकता है.

RCB का होगा नुकसान
RCB अभी पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है, उसके 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं और उसका नेट रन रेट SRH और GT से बेहतर है. हालांकि, आज का मैच जीतने वाली टीम का अंक 16 हो जाएगा. जिससे वो पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर आ जाएगी. इसके चलते, RCB टॉप से ​​खिसककर दूसरे नंबर पर आ जाएगी. इस तरह, GT और SRH के बीच होने वाले मैच के नतीजे का RCB पर असर पड़ेगा.

दोनों टीमों का स्क्वाड
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया। गुरनूर बरार, एम शाहरुख खान.

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा.

Read more

Local News