इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर अपने एग्रेसिव बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में अब तक का सबसे ऊंचा कैच पकड़कर इतिहास रच दिया है. उनकी ये उपलब्धि अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे इंग्लैंड के महान खिलाड़ी केविन पीटरसन ने अपने एक्स हैंडल पर इस ऐतिहासिक पल की फुटेज शेयर की है.
इंग्लैंड के क्रिकेटर का यह रिकॉर्ड एक खास चैलेंज से आया. चैलेंज में जमीन से लगभग 122 मीटर ऊपर मंडरा रहे एक ड्रोन से क्रिकेट बॉल गिराई गई. जैसे ही बॉल नीचे गिरी, बटलर ने उसे ट्रैक किया और शानदार फोकस और टाइमिंग के साथ गेंद को कैच कर लिया. इस शानदार पल ने फैंस और क्रिकेटर केविन पीटरसन समेत सभी को हैरान कर दिया.
बटलर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
इससे पहले, सबसे ऊंची क्रिकेट बॉल कैच का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2021 में ऑस्ट्रेलिया के थिमोथी शैनन जेबेसीलन ने बनाया था. उन्होंने 119.86 मीटर की ऊंचाई से कैच लिया था और उस समय रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया था.
बटलर के रिकॉर्ड को ऑफिशियल पहचान का इंतजार है, लेकिन जैसे ही यह कन्फर्म हो जाएगा, वह नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बन जाएंगे. पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पहले ही बता दिया था कि बटलर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं.
T20 वर्ल्ड कप 2026 में बटलर
इंग्लैंड की टीम इस समय भारत में T20 वर्ल्ड कप खेल रही है. जिसमें बटलर उनके खास विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. इंग्लैंड ने टूर्नामेंट अब तक दो मैच खेले हैं. जिसमें उन्हें नेपाल के खिलाफ जीत और वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा है. बटलर उन दोनों मैच में क्रमशः 26 और 21 रन बनाए हैं. दोनों मैचों में, उन्होंने अच्छी शुरुआत की लेकिन दोनों बार लंबी पारी खेलने से चूक गए. लेकिन टीम को आने वाले मैचों में उनसे कुछ शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद जरूर है.
इंग्लैंड ग्रुप स्टेज में अगला मैच स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ खेलेगा, और जीत के साथ सुपर 8 स्टेज में जगह पक्की करने की कोशिश करेगा.


