Wednesday, April 29, 2026

 आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं.

Share

चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चोटिल आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है. उत्तराखंड के रुड़की के रहने वाले 32 वर्षीय मधवाल ने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. लेकिन वो 17 आईपीएल मैच जरूर खेले हैं.

दाएं हाथ के मीडियम-फास्ट बॉलर मधवाल IPL 2021 में RCB के नेट बॉलर थे. लेकिन 2023 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने साइन किया और डेब्यू भी किया. अपने डेब्यू सीजन में, उन्होंने MI के लिए IPL 2023 के एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पांच विकेट लिए थे.

आकाश मधवाल

हालांकि, 2024 सीजन में उनका प्रदर्शन गिर गया, जहां उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ पांच विकेट लिए. पिछले सीजन में, वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे, और चार मैचों में चार विकेट लिए थे. कुल मिलाकर, टूर्नामेंट में 17 मैचों में उनके नाम 23 विकेट हैं, लेकिन IPL 2026 की नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था.

म्हात्रे से पहले सीएसके के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. लेकिन उनके रिप्लेसमेंट का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. खलील ने टूर्नामेंट में ज्यादा विकेट तो नहीं लो पाए थे लेकिन वो काफी किफायती गेंदबाजी कर रहे थे. वहीं म्हात्रे भी शानदार फॉर्म में थे. उन्होंने छह मैचों में दो अर्धशतक बनाए थे.

सीएसके आज इस सीजन का अपना सातवां मैच खेलने वाली है. जिसमें उसका मुकाबला मुंबई इंडियंस से होना है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई अब तक 6 मैच में 2 जीतकर अंक तालिका में 8वें स्थान पर है. जबकि मुंबई 2 मैच जीतकर चेन्नई से एक स्थान ऊपर सातवें नंबर पर है. क्योंकि उकना नेट रन रेट बेहतर है.

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 39 मैच खेले गए हैं. जिसमें मुंबई ने 21 मैच जीते हैं जबकि चेन्नई ने 18 मैच में जीत हासिल की है. हालांकि वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने 8 मैच जीते और सीएसके ने 5 मैच जीते हैं.

Read more

Local News