Tuesday, April 28, 2026

आमिर खान ने ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की पुष्टि की है, उन्होंने फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट के बारे में भी खुलासा किया है.

Share

 ‘3 इडियट्स’ भारत में बनी सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक है. 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म का अब सीक्वल बनने जा रहा है. जी हां, आपने सही पढ़ा. ‘3 इडियट्स’ अपने सीक्वल के साथ वापस आने की तैयारी कर रहा है. इसकी पुष्टि खुद बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने की है.

इन दिनों आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस की आगामी फिल्म ‘एक दिन’ के प्रमोशन को लेकर कई प्रोग्राम में शामिल हो रहे हैं. हाल ही में वह फिल्म के प्रमोशन के लिए एक इंटरव्यू में शामिल हुए. यहां उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल के बारे में खुलासा किया.

इंटरव्यू में उन्होंने ‘3 इडियट्स 2’ के बारे में पुष्टि की. उन्होंने बताया, ‘राजू अभी ‘3 इडियट्स 2′ पर काम कर रहे हैं और वो कहानी मैंने सुनी है. बहुत अच्छी बनी है. स्क्रिप्ट पर अभी थोड़ा और काम होना बाकी है, लेकिन वो बहुत अच्छी कहानी बनी है, उस पर उसी तरह का ह्यूमर भी ऐसा ही है, जैसे पहली फिल्म में थी. बहुत ही अनयूजवल कहानी है.’

किरदार के बारे में बात करते हुए आमिर खान आगे कहते हैं, जो आपने 3 इडियट्स में किरदार देखे हैं, उनकी ही कहानी है, लेकिन 10 साल बादे की. तो ये एक फिल्म है, जो मैं करूंगा आने वाले दिनों में. मुझे लगता है कि यह एक खूबसूरत कहानी है, और अभिजात (अभिजात जोशी) और राजू (राजकुमार हिरानी) ने इसे बहुत ही अच्छी लिखी है और जो कंसिव किया है, बहुत अच्छा कंसिव किया है. इसलिए मैं भी इसे करने का काफी इंतजार कर रहा हूं. एक बार फिर फुंसुक वांगडू के किरदार में उतरना पड़ेगा.’

‘3 इडियट्स’ में आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान ने मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था. यह फिल्म समाज की शिक्षा प्रणाली, दोस्ती और दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने के बजाय अपने सपनों का पीछा करने के अनोखे नजरिए को दिखाने के कारण दर्शकों की फेवरेट बन गई.

दर्शकों को फिल्म की कहानी के साथ-साथ कलाकारों की जबरदस्त एक्टिंग, डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाले गानें काफी पसंद आए. शायद यही वजह है कि इस फिल्म को बार-बार देखने का मन करता है.

आमिर ने अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की, जिन पर काम चल रहा है. दादासाहेब फाल्के पर बनने वाली बायोपिक के लिए हिराणी के साथ उनका जो कोलैबोरेशन प्लान था, उसे स्क्रिप्ट से जुड़ी कुछ दिक्कतों की वजह से अभी रोक दिया गया है.

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर एक बायोपिक में एंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर का किरदार निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि यह फिल्म अभी शुरुआती दौर में है. इसमें फीमेल लीड के लिए श्रद्धा कपूर के नाम पर विचार किया जा रहा है, और फिल्ममेकर राहुल मोदी के इसे डायरेक्ट करने की खबरें हैं. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

Read more

Local News