Sunday, March 15, 2026

आपसी विवाद में मुंह पर फेंका चाय, महिला झुलसी

Share

जामताड़ा. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शितलपुर निवासी निशा देवी ने जामताड़ा महिला थाने में आवेदन दिया है.

जामताड़ा. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शितलपुर निवासी निशा देवी ने जामताड़ा महिला थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि 30 अक्तूबर को उनकी गोतनी नेहा देवी ने उनके मुंह पर गरम चाय फेंक दिया. जिससे चेहरे झुलस गया है. बताया कि दोनों के बच्चे के बीच झगड़ा हुआ था, जिसका सुलह भी हो गया था. लेकिन उनकी गोतनी को गुस्सा था, जिस कारण घटना को अंजाम दिया. महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है

Read more

Local News