Saturday, June 27, 2026

आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर मुआवजा दिया गया है.

Share

Ramgarh: आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर मुआवजा दिया गया है. मुआवजे की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेजी गयी है.

  • आपदा प्रबंधन और जन-राहत कार्यों को गति देते हुए शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता एवं उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज द्वारा संयुक्त रूप से आपदा प्रभावित परिवारों और आर्थिक क्षति के मुआवजे के तौर पर कुल 52 लाख 65 हजार 500 रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई.
  • वज्रपात की चपेट में आने से जान गंवाने वाले 5 व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि दी गई. वज्रपात के कारण काल के गाल में समाए 16 दुधारू व अन्य मवेशी मालिकों को उनकी आजीविका की क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा दिया गया.
  • पानी में डूबने के कारण असमय मृत्यु के शिकार हुए 5 व्यक्तियों के परिजनों को सहायता राशि सौंपी गई. सड़क हादसों में जान गंवाने वाले 3 व्यक्तियों के पीड़ित परिवारों को आपदा कोष से संबल प्रदान किया गया.

इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने कहा की सरकार और प्रशासन आपदा की हर घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है. बैठक में उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि आपदा से जुड़े मामलों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि किसी भी पीड़ित को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े.

Read more

Local News