Saturday, March 7, 2026

आने वाले सप्ताह में तमाम जातकों को सावधान रहने की जरुरत है.

Share

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला है. बाहर के खान-पान के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है. इस सप्ताह आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. घर में पूजा पाठ करने में भी धन खर्च होगा. व्यापारियों को बिजनेस में अच्छी ग्रोथ मिल सकती है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा. प्रेम संबंधों में अपने प्रिय पात्र को विश्वास में लेना होगा, अन्यथा विवाद हो सकता है. वैवाहिक संबंधों में कुछ परेशानियां देखाई दे रही हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों को भी इस सप्ताह सावधान रहना होगा.

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें. वाहन चलाने में भी सावधानी बरतनी होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. रुपए-पैसे की कमी नहीं रहेगी. व्यापारियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा वाले जातकों का इस हफ्ते प्रमोशन हो सकता है. प्रेम संबंध भी बढ़िया चलेंगे. अपने रिश्ते को लेकर गंभीर रहना होगा. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी को खुश रखने के लिए आप कुछ नया करेंगे. करियर में भी आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे और कामयाबी भी मिलेगी.

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेग. सेहत को लेकर सावधान रहें. बाहर के भोजन से बचें. इस सप्ताह आपके खर्च बढ़े रहेंगे, लेकिन आमदनी भी अच्छी रहेगी. व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा है. नौकरी वाले जातकों का कार्य क्षेत्र में रुतबा बना रहेगा. संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आपकी और आपकी साथी के बीच में गलतफहमियां हो सकती हैं. गृहस्थ जीवन के लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. पढ़ाई से ध्यान भंग हो सकता है, इधर-उधर की बातों में ध्यान अधिक रहेगा.

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो वह थोड़ी बिगड़ सकती है. आने वाले सप्ताह में आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी. व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है, परंतु दिखावे में ना आएं. नौकरी वाले जातकों को अपने कार्य क्षेत्र में सावधान रहना होगा. संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपने प्रेमी साथी के साथ बहुत अधिक रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे. वैवाहिक संबंधों में ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप से समस्या आ सकती है. कंपटीशन में सफलता प्राप्त हो सकती है.

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें. खानपान में नियंत्रण बरतें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. धन की कोई कमी नहीं रहेगी. व्यापारियों को सफलता प्राप्त हो सकती है. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा है. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा है. आप अपने साथी से चोरी-चुपके मिलने का प्रयास कर सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में थोड़ा मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा. शिक्षा के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. कंपटीशन में भाग लेने के लिए आपने जो भी मेहनत किया उसमें सफलता मिलेगी.

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मेहनत भरा रहेगा. सेहत का विशेष ख्याल रखें. वाहन चलाने में सावधानी बरतें, अन्यथा चोट लग सकती है. आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, परंतु व्यर्थ के खर्चे लगे रहेंगे. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. नए लोगों से बातचीत करके आप अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं. प्रेम संबंधों की बात करें तो अपने प्रिय पात्र के दिल में जगह बनाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. शादीशुदा जातकों के रिश्ते में सम्मान और प्रेम बहुत अधिक रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो पढ़ाई-लिखाई में ध्यान कम लगेगा.

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है. सेहत की बात करें तो आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे. आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी. आपकी इनकम तो बढ़ेगी, परंतु खर्च भी बहुत अधिक बढ़ सकते हैं. व्यापारियों के लिए समय कुछ ठीक नहीं रहेगा. इसीलिए निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें. नौकरीपेशा वाले जातक कार्य क्षेत्र में मेहनत करते नजर आएंगे. प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव देखना पड़ेगा. आपकी और आपके साथी के बीच में किसी प्रकार की गलतफहमियां आ सकती हैं. उन्हें दूर करने का प्रयास करें. वैवाहिक संबंधों में सावधानी दिखाने की बहुत अधिक आवश्यकता है. आपके जीवन साथी को किसी कारण से चोट लग सकती है. विद्यार्थियों की बात करें तो विद्यार्थियों की शिक्षा में उनका अनुशासन उनका सबसे बड़ा हथियार बनेगा.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह सही रहेगा. आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. किसी प्रकार की एलर्जी परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति के लिए सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा. धन की कोई कमी नहीं रहेगी. बिजनेस पार्टनर और आपके रिलेशन आपस में अच्छे रहेंगे. नौकरी पेशा जातकों को सावधानी बरतनी होगी. प्रेम संबंधों में आप अपने साथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. गृहस्थ जीवन में बहुत अधिक रोमांस देखने को मिल सकता है. विद्यार्थियों को कंपटीशन में अच्छी सक्सेस मिल सकती हैं. लड़कियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगा रहेगा.

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु पेट की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं. आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी, परंतु आपके खर्चे बहुत अधिक बढे रहेंगे. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत अधिक महत्वपूर्ण रहेगा. नौकरीपेशा वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है, प्रेम संबंधों में तनाव देखने को मिल सकता है. आपका प्रिय साथी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है. विद्यार्थियों को करियर अच्छा बनाने के लिए पढ़ाई-लिखाई में बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है.

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य को लेकर सप्ताह मिला जुला रहेगा. शुरुआत में अच्छा रहेगा. सप्ताह के अंतिम दिनों में परेशानी आ सकती है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. धन की कोई कमी नहीं रहेगी. आप अपने मन के मुताबिक अपना धन खर्च कर सकते हैं. व्यवसाय में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. आप का ट्रांसफर हो सकता है. शिक्षा के लिए भी समय बढ़िया रहेगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगा रहेगा. कंपटीशन की तैयारी में बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे.

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. कंधों के दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. आप अपने खर्चों पर लगाम लगाकर कुछ धन बचा सकते हैं. व्यापारी अपने व्यापार में मन लगाकर कार्य करेंगे तो उनका व्यापार बहुत अधिक बढ़िया चलेगा. नौकरी पेशा जातकों के लिए भी अच्छा समय रहेगा. कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे. प्रेम संबंधों को लेकर भी सप्ताह मिला रहेगा. रिश्तों में उतार चढ़ाव तथा प्यार दोनों तरह की परिस्थितियों देखने को मिल सकती हैं. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत अधिक रोमांटिक रहेंगे. शिक्षा को लेकर भी यह सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा. आप कम समय में बहुत अधिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो सावधान रहने की कोशिश करें. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, खर्चे बहुत अधिक बने रहेंगे. किसी को धन दिया हुआ है तो वह वापस मिल सकता है. व्यापारियों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी वाले जातकों के लिए भी सप्ताह अधिक बढ़िया रहेगा. आपके कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति बहुत अधिक मजबूत रहेगी. प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा. आप बहुत अधिक रोमांटिक रहेंगे, परंतु सप्ताह के बीच में अनबन हो सकती है. वैवाहिक संबंध भी बढ़िया रहेंगे, यदि आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए समय बढ़िया रहेगा. शिक्षा के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी वाला रहेगा. आपका मन पढ़ाई लिखाई में कम लगेगा.

Read more

Local News