Thursday, April 30, 2026

आज IPL 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा.

Share

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज (28 अप्रैल) पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा. ये मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

पंजाब इस सीजन एकमात्र ऐसी टीम है जो अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. वो 7 मैच में 6 जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर बने हुए हैं. जबकि उनका एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं राजस्थान 8 मैच में 5 जीत के साथ चौथे स्थान पर है.

पंजाब अपने पिछले मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 265 रन चेज करके इस मैच में उतर रही है. जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा, वहीं राजस्थान अपना पिछला मैच हैदराबाद से हार गया था. जब वो 228 रनों को डिफेंड नहीं कर सके थे.

दोनों टीमों के ओपनर पर होगी नजर
आज के मैच में सबकी निगाहें दोनों टीमों के ओपनर्स पर होंगी. जहां एक तरफ वैभव और जायसवाल होंगे तो दूसरी तरफ प्रियांश और प्रभसिमरन होंगे. दोनों ही जोड़ी इस साजन शानदार फॉर्म में भी हैं. प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने इस सीजन में 14.9 के स्ट्राइक रेट से 323 रन बनाए हैं. वे IPL 2026 की सबसे विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी के तौर पर सबसे आगे हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी हैं, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता.

PBKS vs RR: हेड टू हेड रिकॉर्ड
हालांकि इस सीजन पंजाब काफी शनादर टीम दिख रही है और उनका प्रदर्शन भी जबरदस्त रहा है. लेकिन हेड टू हेड मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को पंजाब पर थोड़ी बढ़त हासिल है. अब तक दोनों के बीच खेले गए 30 मुकाबलों में राजस्थान ने 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि पंजाब को 13 मैच में जीत मिली है. जबकि इस मैदान पर राजस्थान ने दोनों ही मौकों पर पंजाब को हराया है.

PBKS vs RR: दोनों टीमों के स्क्वाड
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे और विशाल निशाद.

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा.

Read more

Local News