Thursday, April 2, 2026

आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज हुए टीजर में हनुमान की एक भी झलक देखने को नहीं मिली है.

Share

रामायण पार्ट 1 टीजर आज हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज हो गया है. रामायण पार्ट 1 टीजर में रणबीर कपूर को प्रभु राम और यश को रावण के किरदार में देखा जा रहा है. टीजर में बतौर सीता मां साई पल्लवी और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे नजर आ रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज हुए टीजर में हनुमान की एक भी झलक देखने को नहीं मिली है. फिल्म रामायण में सनी देओल अंजनि पुत्र हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं.

टीजर में क्यों नहीं दिखे सनी देओल?

सनी, जो कि गदर 2 और बॉर्डर 2 की सफलता के बाद से लगातार फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं. अभी रामायण के बाकी हिस्सों की शूटिंग पूरी करने वाले हैं. खबरों के अनुसार, अभिनेता-राजनेता को इस फ्रेंचाइज़ के पहले भाग की तुलना में दूसरे भाग में अधिक स्क्रीन टाइम मिलने वाला है. कहा जा रहा है कि पहला भाग भगवान राम के अयोध्या में बिताए वर्षों और उनके महानतम योद्धा और राजा बनने पर बेस्ड होगा. सनी अप्रैल में रामायण भाग 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. उन्होंने पहले भाग के लिए अपने 15 मिनट के कैमियो की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है

यश का रावण लुक भी देखना बाकी

बता दें, रामायण पार्ट 1 टीजर से रॉकिंग स्टार यश का फेस लुक तो सामने नहीं आया, लेकिन उनका बैक लुक जरूर उनके फैंस को भा रहा है. यश बतौर लंकापति रावण अपनी लंका में रोष में प्रवेश करते दिख रहे हैं. वहीं, टीजर में ज्यादातर रणबीर कपूर के ही रोल दिखाए हैं. साई पल्लवी और रवि दुबे के चेहरों को ब्लर कर दिया गया है. रामायण की पूरी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, अरुण गोविल, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता और सनी देओल समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं.

रामायण के बारे में

नमित मल्होत्रा ​​द्वारा निर्मित, नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और पुरस्कार विजेता पटकथा लेखक श्रीधर राघवन की लिखी रामायण में ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान का संगीत है. रवि बंसल और रैमसे एवरी ने प्रोडक्शन डिजाइन का काम संभाला है. जबकि एक्शन का निर्देशन हॉलीवुड के अव्वल स्टंट निर्देशक टेरी नोटरी और गाय नॉरिस ने किया है.

Read more

Local News