देश के सबसे धनी बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी आज 10 अप्रैल को अपना 31वां बर्थडे मना रहे हैं. इस मौके पर अनंत को देश-विदेश की दिग्गज हस्तियां सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर कर जन्मदिन पर दिल से शुभकामनाएं दे रही हैं. इस मौके पर शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक ने सोशल मीडिया पर अनंत के साथ तस्वीरें शेयर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पूरा सोशल मीडिया अनंत की जन्मदिन की शुभकामनाओं से भरा पड़ा है. चलिए जानते हैं किस-किसने अनंत को उनके 31वें जन्मदिन पर बधाई दी है.
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने अपने एक्स अकाउंट पर अनंत को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है, अनंत अंबानी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं… आप इसी तरह अच्छे कार्य करते रहें और सकारात्मकता और सच्चाई को कायम रखें. अच्छा काम करते रहिए और अपने काम से लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते रहिए. ईश्वर आपको सदा स्वस्थ और खुश रखे
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनंत के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई देते हुए लिखा है, ये बात सुनो अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो… ये आदमी देश को भी उठाएगा… मेरे छोटे भाई अनंत जिंदाबाद… दिल और दिमाग का अंबानी अनंत आआअम्बानिइइइइ प्योर आत्मा
संजय दत्त
बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त भी अनंत अंबानी के साथ दोस्ती का एक खास रिश्ता शेयर करते हैं. संजय दत्त ने अपने एक्स अकाउंट पर अनंत को जन्मदिन की बधाई दी और उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है. संजय दत्त ने लिखा है, अनंत, मेरे भाई, तुम सबसे दयालु और प्यारे भाई हो. मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि तुम स्वस्थ रहो और अपने सभी कार्यों में सफल हो. हमेशा खुश रहो और मेरे लिए हमेशा की तरह प्यारे भाई बने रहो.
जन्मदिन मुबारक हो, भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें! हर हर महादेव.

रणवीर सिंह
बॉलीवुड के धुरंधर रणवीर सिंह भी अनंत अंबानी के खास दोस्तों की लिस्ट में आते हैं. रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनके साथ एक फोटो शेयर उन्हें जन्मदिन विश किया है.


