Sunday, June 21, 2026

आज दिल्ली-हैदराबाद में मुकाबला, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड आंकड़ों के साथ जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Share

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज आईपीएल 2025 का मुकाबला खेला जाने वाला ह. उससे पहले मैच की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स जानिए.

 आईपीएल 2025 का 10वां मैच में आज यानी 30 मार्च (रविवार) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाने वाला है. यह संडे को खेले जाने वाले डबल हेडर का पहला मुकाबला होगा, जो दोपहर 3:30 बजे से विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल करते हुए नजर आएंगे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस करते हुए नजर आएंगे.

दिल्ली ने आशुतोष शर्मा के धमाकेदार खेल की बदौलत अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक मैच में 1 विकेट से हराया था. जबकि हैदराबाद ने पहले मैच में राजस्थान को 44 रनों से हराया और दूसरे मैच में उसे लखनऊ से 5 विकेट से हार मिली. तो आइए इस मैच से पहले हम आपको पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, दोनों टीमों के अहम खिलाड़ी और संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.

पिच रिपोर्ट
विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है. इस पिच पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाज मूवमेंट हासिल कर सकते हैं. तो वहीं पुरानी गेंद के साथ स्पिनर्स भी अहम साबित हो सकते हैं. इस मैदान का औसत स्कोर लगभग 165-170 है. इस मैदान पर खेले गए पहले मैच में 420 रन बनाए थे, जहां लखनऊ ने 209 और दिल्ली ने 211 रन बनाए थे.

वेदर रिपोर्ट
विशाखापट्टनम के मौसम की बात करें तो मैच के दौरान काफी गर्मी रहने वाली है. क्योंकि यह मैच दोपहर में शुरू होगा. यहां दोपहर में 32 डिग्री सेल्सियस और शाम के समय 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. इस मैच में बारिश होने की संभावना न के बराबर है. ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने के लिए मिल सकता है.

DC vs SRH हेड टू हेड
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल में कुल 24 मैच खेले गए हैं. इन 24 मैचों में से दिल्ली ने 11 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद 13 मैच जीत हैं. इन आंकड़ों के अनुसार दिल्ली पर हैदराबाद का पलड़ा भारी है.

दिल्ली और हैदराबाद के अहम खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में केएल राहुल, अश्रर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा अहम होने वाला हैं. आशुतोष ने पिछले मैच में 31 बॉल में 5 चौके और 5 छक्कों के साथ 66 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली थी. गेंदबाजी में टीम को मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल अहम साबित होंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद को बल्ले के साथ रन बनाने की उम्मीद तूफानी बल्लेबाज ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन से होगी. वहीं गेंद के साथ टीम के लिए मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, और एडम जैम्पा अहम साबित होंगे.

DC vs SRH की संभावित प्लेइंग-11

हैदराबाद – अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी.

दिल्ली – जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा.

Read more

Local News