Friday, March 27, 2026

आज झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है.

Share

रांची: आज झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है. सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू की गई. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से कई मुद्दों पर सवाल उठाया जाएगा. वहीं, विधि व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर झारखंड विधानसभा में एक घंटे का विशेष चर्चा होगी. आज सीवी रमण ग्लोबल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023, आरोग्यम इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023, जैन विश्वविद्यालय विधेयक, 2023 और शाईन नेशनल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023 को कार्य संचालन के नियम 110 के अधीन सभा द्वारा वापस लिया जाएगा. जबकि झारखंड पर्यटन विकास और निबंधन संशोधन विधेयक, 2025 सभा पटल पर रखा जाएगा. इसके पहले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 7,721.25 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया था, जो शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन वाद-विवाद के बाद ध्वनिमत से 7,721.25 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पारित हो गया

Table of contents [hide]

Read more

Local News