आज 15 मार्च, 2026 रविवार, के दिन चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान विष्णु का अधिकार है. नई ज्वेलरी खरीदने के साथ भगवान विष्णु की आराधना करने और उपवास करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है. आज मीन संक्रांति हो रही है. आज पापमोचनी एकादशी भी है. आज द्विपुष्कर योग भी बन रहा है.
15 मार्च का पंचांग
विक्रम संवत : 2082
- मास : चैत्र
- पक्ष : कृष्ण पक्ष एकादशी
- दिन : रविवार
- तिथि : कृष्ण पक्ष एकादशी
- योग : परिध
- नक्षत्र : श्रवण
- करण : बलव
- चंद्र राशि : मकर
- सूर्य राशि : मीन
- सूर्योदय : सुबह 06:31 बजे
- सूर्यास्त : शाम 06:29 बजे
- चंद्रोदय : तड़के 04.47 बजे
- चंद्रास्त : दोपहर 02.53 बजे
- राहुकाल : 16:59 से 18:29
- यमगंड : 12:30 से 14:00
आज हो रही है मीन संक्रांति
आज के दिन चंद्रमा मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मकर राशि में 10 डिग्री से लेकर 23:20 तक फैला हुआ है. इसके देवता हरि हैं और इस नक्षत्र पर चंद्रमा का शासन है. यह गतिशील तारा है, जिसमें यात्रा करने, वाहन चलाने, बागवानी करने, जुलूस में जाने, दोस्तों से मिलने, खरीदारी करने और अस्थायी प्रकृति के किसी भी तरह के कार्य किए जा सकते हैं.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 16:59 से 18:29 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.


