रैपर और संगीतकार सैंटी शर्मा अपने एक पोस्ट को लेकर तुरंत सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट चारों तरफ वायरल हो रहा है. सैंटी शर्मा के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. सैंटी शर्मा ने देश में तेजी से उभरी एक पार्टी को सपोर्ट करने से पहले सोचने और समझने को कहा है. आखिर कौन हैं सैंटी शर्मा और क्यों वह इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहे हैं, चलिए जानते हैं.
सैंट शर्मा क्यों हो रहे वायरल?
सैंटी ने ने दुनियाभर में फेमस ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) आंदोलन को लेकर चल रही बहस पर अपनी राय देते हुए एक बयान साझा किया है. उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है. उन्होंने सीजेपी की आलोचना की है और लोगों से आग्रह किया है कि वे किसी भी आंदोलन में सोच-समझकर ही भाग लें.
रैपर की पोस्ट में क्या लिखा है?
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखते हुए रैपर ने कहा, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक गंभीर आंदोलन से ज़्यादा इंटरनेट ड्रामा लगती है. आजकल, कई लोग ऐसे अभियानों को लीड करने वालों का बैकग्राउंड की जांच किए बिना ही ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं. इस तथाकथित सीजेपी के संस्थापक के कथित तौर पर आम आदमी पार्टी से संबंध हैं. उन्होंने पहले भी कई पोस्ट शेयर किए हैं जो भारत की ही आलोचना करते प्रतीत होते हैं’.
किन मुद्दों पर जताई चिंता?
रैपर ने कहा कि सरकारों और संस्थानों की आलोचना करना लोकतंत्र का एक अहम हिस्सा है, लेकिन रचनात्मक दिशाहीन भावनात्मक ऑनलाइन आंदोलन सामाजिक अस्थिरता को बढ़ावा दे सकते हैं. उन्होंने आज की राजनीतिक चर्चा में एल्गोरिदम बेस्ड मटेरियल, मीम कल्चर और वायरल के बढ़ते प्रभाव पर भी चिंता व्यक्त की. यह भी चिंता का विषय है कि सोशल मीडिया पर इन आंदोलनों को मिलने वाला समर्थन कथित तौर पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत-विरोधी एजेंडा चलाने वाली अन्य संस्थाओं के खातों से आता है. भारतीयों को ऑनलाइन इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल हेरफेर और दुष्प्रचार के तरीकों के प्रति सतर्क रहना चाहिए.
सीजेपी के मुद्दे
दूसरी तरफ भारत और देश के बाहर ‘सीजेपी’ का डिजिटल आंदोलन तेजी से उभरा है, जो शुरुआत में इंटरनेट पर नॉर्मल तरीके से शुरू हुआ था. वह बाद में बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, शैक्षणिक दबाव और शासन जैसे व्यापक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच में विकसित हो गया।
सैंटी शर्मा कौन हैं?
सैंटी शर्मा एक भारतीय रैपर, गायक और इंटरनेट पर्सनैलिटी हैं, जो अपने संगीत और सामाजिक एवं डिजिटल जगत के चर्चित मुद्दों पर बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं. हाल के समय में, उन्होंने अपने संगीत, सार्वजनिक बयानों और इंटरनेट विवादों में अपनी भागीदारी के माध्यम से एक अलग पहचान बनाई है.


