Friday, April 17, 2026

अलाव तापने के क्रम में झुलसी महिला ने तोड़ा दम

Share

दुमकाः जिला में एक वृद्ध महिला अलाव तापने के क्रम में आग की चपेट में आ गई और इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया.

आग ताप रही वृद्धा की झुलसने से मौत.

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सब्बलपुर गांव में रविवार की शाम ठंप से बचने के लिए एक महिला अलाव तापने के क्रम में झुलस गयी. 64 साल की वृद्धा चांदमुनि टुडू की मौत इलाज के क्रम में हो गई. घरवालों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया.

कैसे हुई घटना

दरअसल, ठंड से बचाव के लिए घरवालों ने अलाव जलाया था. अंधेरा होने के बाद परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर चले गए और वृद्धा आग तापती रही. इसी क्रम में किसी तरह से उनकी साड़ी में आग लग गई, उसके शोर मचाने पर घरवालों ने दौड़कर आग बुझाई. इसके बाद बुरी तरह से झुलसी महिला को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई

Table of contents [hide]

Read more

Local News