Thursday, July 2, 2026

अभिषेक शर्मा ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.

Share

 भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश का कारण पूरा नहीं हो सका. लेकिन इस मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 24 गेंदों में धुआंधार 59 रन भी बनाए. जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे. जिसके साथ वो T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने ये उपलब्धि सिर्फ 785 गेंदों में हासिल की. इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एविन लुईस के नाम था. जिन्होंने 100 छक्के पूरे करने के लिए 789 गेंदें ली थी.

T20I में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • अभिषेक शर्मा (भारत) – 785 गेंदें
  • एविन लुईस (वेस्टइंडीज) – 789 गेंदें
  • करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया) – 848 गेंदें
  • फिन एलन (न्यूजीलैंड) – 871 गेंदें
  • टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया) – 932 गेंदें
  • अभिषेक ने 24 गेंदों में 59 रन बनाए
  • 25 वर्षीय बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बुधवार, 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर हैरी ब्रूक की इंग्लैंड टीम के खिलाफ पहले T20I मैच के दौरान यह कारनामा किया. संजू सैमसन और ईशान किशन के जल्दी आउट होने के बाद जब टीम इंडिया 6 रन पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, तब अभिषेक ने टीम को संभाला और तेजी रन बनाकर ये साबित कर दिया किया विकेट गिरने का उनपर कोई दबाव नहीं है. अभिषेक ने इंग्लैंड के तेज आक्रमण और स्पिन आक्रमण दोनों के ही खिलाफ रन बटोरे और सिर्फ 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. उनकी शानदार पारी सिर्फ 24 गेंदों में 59 रनों पर खत्म हुई, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे. सैम करन ने उन्हें एक स्लोअर बॉल’ पर LBW आउट किया.

भारत ने 189 रन बनाए
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते अभिषेक शर्मा (59) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए. लेकिन उसके बाद बारिश की वजह से मैच शुरू नहीं हो सका और अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया. सीरीज का दूसरा मैच 4 जुलाई को खेला जाएगा.

Read more

Local News