Friday, March 27, 2026

अभिनेता प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती हुए है.

Share

मुंबई: हिंदी सिनेमा से एक और बड़ी खबर सामने आई है. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद, अभिनेता प्रेम चोपड़ा के भी अस्पताल में भर्ती होने की खबर है. हालांकि, डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि अभिनेता को शनिवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

  • हिंदी सिनेमा से दो दिग्गज अभिनेताओं के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने हलचल मचा दी है. जहां, आज, 10 नवंबर की दोपहर को खबर आई कि धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं आज शाम तक खबर आई कि ‘बॉबी’ दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी अस्पताल में भर्ती हैं.

हालांकि, प्रेम चोपड़ा के हेल्थ पर परिवार और डॉक्टर की ओर से बयान सामने आया है. डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि प्रेम चोपड़ा को शनिवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर ने बताया कि अभिनेता को हार्ट संबंधी समस्या और वायरल संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत में सुधार के संकेत हैं.

डॉक्टर जलील पार्कर ने एक बयान में कहा, ‘प्रेम चोपड़ा जी को दो दिन पहले उनके पारिवारिक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले की देखरेख में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें हृदय संबंधी समस्या भी है और उन्हें वायरल संक्रमण और फेफड़ों में संक्रमण भी हुआ है, जिसके लिए मैं भी उसी टीम में उपचार कर रहा हूं. वह आईसीयू में नहीं हैं, बल्कि कमरों और वार्डों में हैं और उनकी हालत गंभीर नहीं है.’

उन्होंने आगे बताया, ‘उन्हें उम्र संबंधी समस्याएं हैं और इसीलिए एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को ठीक होने में समय लगता है. उनकी उम्र 92 साल है, इसलिए उन्हें अगले 2-3 दिनों में छुट्टी मिल जानी चाहिए. उनकी हालत स्थिर है.’

वहीं, प्रेम चोपड़ा के सन-इन-ला- अभिनेता विकास भल्ला ने आश्वासन दिया कि 90 वर्षीय अभिनेता ठीक हैं और कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है. बता दें, यह खबर धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने के बाद आई है.

धर्मेंद्र को वेंटिलेटर पर रखा गया था, क्योंकि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. उनके बेटे और अभिनेता सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी कर कहा है कि अभिनेता फिलहाल निगरानी में हैं. उन्होंने कहा, ‘अभिनेता धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. आगे के कमेंट्स और अपडेट मिलने पर साझा किए जाएंगे. सभी से अनुरोध है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें: ‘

Read more

Local News