आज सोमवार 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण 2026 दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर लगेगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट तक जारी रहेगा. यह ग्रहण कुल 4 घंटे और 31 मिनट तक लगेगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा. जिन देशों में यह सूर्य ग्रहण दृश्य होगा, उनमें दक्षिण अफ्रिका, तंजानिया, जाम्बिया, मॉरिशस, जिम्बॉब्वे, अंटार्कटिका समेत दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों शामिल हैं.
शाम 5 बजकर 13 मिनट से लेकर 6 बजकर 11 मिनट तक इस ग्रहण का मध्य समय होगा. उन्होंने कहा कि यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा राशि में लगेगा. इसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा कि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा इस वजह से यहां सूतक के नियम नहीं माने जाएंगे. उन्होंने कहा कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियो पर करीब एक से सवा महीने तक दिखाई देंगे.
राशियों पर सूर्य ग्रहण 2026 का असर
- मेष राशि
इस राशि पर सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इसके चलते इनकम के नए मार्ग खुलेंगे. पढ़ने वाले छात्रों के ज्ञान में बढ़ोत्तरी होगी. इनके लिए अच्छा समय है. एक महीने तक इस राशि के जातकों को आदित्य हृदय स्तोत्र का नियमित पाठ करना चाहिए. - वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे. लोगों को नौकरी में लाभ होंगे. स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना होगा. नियमित सूर्यदेव को अर्घ्य दें और पूजा के समय दुर्गा चालीसा का पाठ करें. - मिथुन राशि
इस राशि के लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है. वहीं, पिता का साथ और आशीर्वाद भी मिलता रहेगा. एक महीने तक स्नान के बाद एक महीने तक उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें. लाभ होगा. - कर्क राशि
सूर्य ग्रहण 2026 के चलते कर्क राशि के जातकों के खर्च बढ़ेंगे. उन्हें काबू करना होगा. वहीं, सेहत ना बिगड़ जाए, इसका ध्यान रखें. वहीं, धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. इस राशि के जातकों को हर दिन शिव मंत्रों का जाप करना चाहिए. - सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को एक महीने तक संभलकर चलने की सलाह दी जाती है. विवाहित लोगों को खासकर संयम बरतना होगा. सेहत पर भी नजर बनाएं रहें. संभव हो सके तो हर मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें. - कन्या राशि
कन्या राशि पर इस सूर्य ग्रहण 2026 का पॉजिटिव असर होगा. शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है. विरोधियों से सावधानी बरतें. वहीं, नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. हर दिन शिवलिंग पर एक लोटा जल जरूर चढ़ाएं. लाभ होगा. - तुला राशि
इस राशि के लोगों को संभलकर चलने की सलाह दी जाती है. जो जातक किसी रिलेशनशिप में हैं तो उन्हें अपने साथी से सावधानी बरतनी होगी. हड़बड़ाहट मे किसी भी प्रकार का कोई फैसला ना लें. सोच-विचार कर ही आगे बढ़ें. सूर्यदेव को एक लोटा जरूर चढ़ाएं और उनकी पूजा करें. - वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण लाभदायक रहेगा. नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं. इस वजह से स्थान परिवर्तन हो सकता है. ध्यान-योग करते रहें. टेंशन मत लें. बजरंगबली की नियमित पूजा करते रहें. - धनु राशि
धनु राशि के लोगों को वाद-विवाद से बचकर चलना है. खासकर भाइयों से इस एक महीने शांति से पेश आएं. हर काम को संयम से करें. पूरे एक महीने जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु की आराधना करें. - मकर राशि
इस राशि के जातकों को अपनी जुबान पर काबू रखना होगा. वहीं, निवेश को लेकर भी जोखिम से बचना होगा. खर्चे बढ़ेंगे, संभलकर धन करें. सुबह-शाम शिव मंत्रों का एक माला जाप करें. - कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही सूर्य ग्रहण लग रहा है. इस वजह से इस राशि के जातक ज्यादा प्रभावित होंगे. उन्हें भी एक महीने तक किसी भी बड़े फैसले पर गंभीरता से सोचना होगा. नियमित शिव परिवार की पूजा करें. - मीन राशि
इस राशि के जातकों को अपने पैसे का हिसाब-किताब सही से रखना होगा. वहीं, निवेश भी सोच-समझकर करें. भगवान विष्णु की नियमित पूजा करते रहें.


