Tuesday, March 17, 2026

अब शुरू होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत.

Share

16 जनवरी को शुरू हुआ यह गोचर 23 फरवरी तक चलेगा. ज्योतिष गणना के अनुसार, यह कई राशियों के लिए सफलता के द्वार खोलेगा.

16 जनवरी, शुक्रवार को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल ने अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश कर लिया है. मकर राशि में पहले से सूर्य और शुक्र ग्रह की उपस्थिति के कारण इस समय आदित्य मंगल योग, त्रिग्रही योग और उच्च राशि का रुचक राजयोग बन रहा है. वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, एक्शन और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है. ऐसे में मंगल का यह गोचर मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है.

मेष राशि
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि, मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं और इस समय 10वें भाव में गोचर कर रहे हैं. इससे करियर और कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपके निर्णयों की सराहना होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं, हालांकि संतुष्टि की भावना थोड़ी कम रह सकती है. लंबे समय से मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह समय अनुकूल है.

सिंह राशि
वहीं, सिंह राशि के जातकों के लिए ज्योतिषाचार्य का कहना है कि मंगल छठवें भाव में गोचर कर रहे हैं. मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. व्यवसाय में आ रही रुकावटें दूर होंगी और नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव दिखेंगे. माता-पिता और संतान की सेहत में सुधार होगा तथा वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं.

धनु राशि
मंगल का गोचर धनु राशि के दूसरे भाव में हो रहा है, जिससे आर्थिक मजबूती के संकेत मिलते हैं. निवेश और व्यवसाय से लाभ हो सकता है. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. करियर में विशेष रूप से विदेशी या ग्लोबल संस्थानों से जुड़े लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. पुराने मतभेद और गलतफहमियां दूर होंगी.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे प्रभावशाली माना जा रहा है, क्योंकि मंगल लग्न भाव में सूर्य और शुक्र के साथ युति बना रहे हैं. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नए कार्य या व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं. हालांकि काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.

मीन राशि
मीन राशि में मंगल 11वें भाव में गोचर करेंगे. इससे आय में वृद्धि, व्यापार में सफलता और सामाजिक दायरा बढ़ने के संकेत हैं. पुराने प्रयासों का फल मिलेगा और यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं. परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी.

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं, सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. ETV Bharat इस जानकारी के आधार पर होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे.

Read more

Local News