
झारखण्ड न्यूज़ :झारखंड से एक नई खबर आई है, जिसमें बताया गया है कि अफ्रीका के( कैमरून) में फंसे पाइतालिश मजदूरों में से ग्यारह शमजदूरों को झारखंड वापस लाया गया है। राज्य सरकार ने रविवार को इस बात की जानकारी दी, जबकि बाकी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं।ये घटनाक्रम तब हुआ जब राज्य सरकार ने मुंबई की एक कंपनी और कुछ बिचौलियों (एजेंट) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जिन पर आरोप था कि उन्होंने श्रमिकों को मजदूरी नहीं दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर कार्रवाई की गई है और श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय को भी सूचित किया गया है।मुख्यमंत्री सचिवालय ने एक बयान में कहा कि 11 श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा उनके घर भेज दिया गया है, जबकि अन्य 36 श्रमिकों की वापसी के प्रयास जारी हैं। इसके अलावा, झारखंड सरकार ने मजदुरो को उनकी बकाया मजदूरी का भुगतान शुरू कर दिया है, जिसमें कुल 39.77 लाख रुपये काl भुगतान किया गया है। आरोप है भी है कि इन मजदूरों को बिना पंजीकरण और लाइसेंस के कैमरून भेजा गया था।मजदूरों की शिकायत के बाद श्रम आयुक्त ने बिचौलियों और नियोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी, क्योंकि श्रमिकों ने बताया था कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला था।


