Sunday, April 12, 2026

अफीम की खेती करने के आरोप में दो भाइयों को भेजा गया जेल

Share

खूंटी में अफीम की खेती करने वाले दो सगे भाइयों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनको जेल भेज दिया.

खूंटी: तोरपा पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों भाइयों पर अफीम की खेती करने का आरोप है. इनके खेतों में लगी फसलों को भी तोरपा पुलिस ने विनष्ट कर दिया था. उसके बाद जीआर के आधार पर तोरपा थाने में एफआईआर दर्ज की गई. जांच के बाद जीआर के सत्यापन में पाया गया कि जिस जमीन से पुलिस ने अफीम की फसल को नष्ट किया है वो मनसिद्ध तिडू और संतोष तिडू की है.

इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को दोनें भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में 35 वर्षीय मनसिद्ध तिडू और 44 वर्षीय संतोष तिडू शामिल हैं. दोनों सारिदकेल गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया है.

एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि तोरपा अनुमंडल से हाल ही में 10 लोगों को अफीम की खेती करने के आरोप में जेल भेजा है. एसपी अमन कुमार के निर्देशन पर तोरपा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अफीम की फसलों को नष्ट करते हुए अफीम उगाने वाले किसानों को चिन्हित कर कार्रवाई जारी है.

उन्होंने बताया कि मनसिद्ध तिडू और संतोष तिडू के जमीन के जीआर पर एफआईआर दर्ज की गई थी. जांच के बाद जमीन दोनों भाइयों के नाम पायी गयी और फिर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में एएसपी क्रिस्टोफर केरके

OPIUM CULTIVATION IN KHUNTI

Read more

Local News