Friday, March 27, 2026

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली एक बार फिर प्रेमानंद महाराज के शरण में पहुंचे हैं.

Share

 बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली एक बार फिर प्रेमानंदजी महाराज के आश्रम पहुंचे और प्रेमानंदजी महाराज का आशीर्वाद लिया. यह उनकी इस साल की तीसरी मुलाकात है. इससे पहले कपल ने जनवरी और मई में आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात की थी.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बार-बार दिखाया है कि अपनी शोहरत और कामयाबी के बावजूद, आध्यात्मिकता उनकी जिंदगी में एक अहम भूमिका निभाती है. इस पावर कपल ने ग्लैमरस और अटेंशन के बजाय आस्था को चुना है, और वृंदावन की उनकी हालिया यात्रा ने एक बार फिर इस विश्वास को दिखाया है. मंगलवार को अनुष्का-विराट आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए आश्रम पहुंचे, जो उनसे उनकी तीसरी मुलाकात थी.

सामने आए वीडियो में, अनुष्का और विराट कोहली का एक नया रूप देखने को मिला है. कपल को आध्यात्मिक रूप में नजर आए. वीडियो में अनुष्का ने मैरून और काले रंग के सूट में दिख रही हैं. उन्होंने अपनी उंगली में जाप काउंटर पहना हुआ है, जबकि विराट ने ब्राउन हुडी के साथ काले रंग की पैंट पहनी हुई है. दोनों के गले में कंठी माला, माथे पर तिलक देखा जा सकता है. दोनों पहली लाइन में बैठे थे और प्रेमानंद महाराज द्वारा दिए गए ज्ञान को ध्यान से सुन रहे थे.

अनुष्का-विराट का यह इस साल का वृंदावन का तीसरा दौरा है. अनुष्का और पिछले हफ्ते यूके में समय बिताने के बाद भारत लौटे थे. इससे पहले इसी साल जनवरी में, वे अपने बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने वृंदावन गए थे.

उसके बाद विराट कोहली इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था. इस निर्णय के बाद वे अनुष्का के साथ मई में आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात की थी, यह निर्णय उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था.

टेस्ट और टी20आई से रिटायर होने के बाद विराट कोहली वनडे टीम के एक्टिव मेंबर हैं और हाल ही में हुए मैच में उन्होंने शानदार फॉर्म में अपनी पारी खेली. अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो बार जीरो पर आउट होने के बाद, कोहली ने 74 रन की नॉट आउट पारी खेलकर शानदार वापसी की, जिससे भारत ने वह मैच नौ विकेट से जीत लिया.

कोहली का अगला और सबसे हालिया मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे सीरीज में था, जहां पूर्व भारतीय कप्तान प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. क्रिकेटर ने पहले और दूसरे वनडे में लगातार दो शतक बनाए और तीसरे वनडे में 65 रन की नाबाद पारी खेलकर शानदार तरीके से सीरीज खत्म की, जिससे मेन इन ब्लू ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली.

Read more

Local News