Sunday, May 10, 2026

अतुल सुभाष मौत मामला, पत्नी निकिता समेत सभी आरोपियों को मिली जमानत !

Share

एआई इंजीनियर और टेकी अतुल सुभाष की मौत मामले में गिरफ्तार पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को जमानत मिल गई है. बेंगलुरु के सिटी सिविल कोर्ट ने शनिवार को सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. अतुल सुभाष ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो और एक नोट में पत्नी और अपने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था.

इससे पहले, कर्नाटक हाईकोर्ट ने निचली अदालत को 4 जनवरी तक आरोपियों की जमानत याचिका का निपटारा करने का निर्देश दिया था.

सिटी सिविल कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद तीनों आरोपियों को सशर्त जमानत दे दी. हालांकि, रविवार को छुट्टी होने के कारण आरोपियों को सोमवार को बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल से रिहा किया जाएगा.

Read more

Local News