Tuesday, June 9, 2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जननायक और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड के अलग-अलग जिलों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

Share

 धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के मौके पर झारखंड के कई जिलों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोकर, रांची स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. 

विधायक राज सिन्हा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बैंक मोड़ स्थित बिरसा चौक बिरसा चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. उनका अद्वितीय संघर्ष, त्याग, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जी के आदर्श और विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं. 

गुवा में माल्यार्पण कर किया नमन

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा में मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रामनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक प्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया. कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.  इसके बाद बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार और महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. 

gua news
dhanbad news

Read more

Local News