Sunday, May 24, 2026

आद्रा रेल मंडल में 26 से 31 मई तक रेल लाइन मरम्मत के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे 8 ट्रेनें रद और 12 शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होंगी।

Share

चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में 26 से 31 मई के बीच रेल प्रशासन रोलिंग ब्लॉक लेकर रेल लाइन को दुरूस्त करने का कार्य करेगी।

इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने 08 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है। इसके अलावे रेलवे ने 12 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलाएगी।

26 और 27 मई को टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडाबिहार, मुरी होते हुए हटिया तक चलाया जाएगा।

रेलवे के इस फैसले का असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेंगी

  • 25 और 29 मई को ट्रेन नंबर 68079/68080 भोजूडीह – चन्द्रपुरा मेमू – भोजूडीह मेमू का परिचालन रद रहेगी।
  • 26, 29 और 31 मई को ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा – मेदिनीपुर – आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी।
  • 28 और 31 मई को ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी।
  • 25 और 28 मई को ट्रेन नंबर 68061/68062 आद्रा – आसनसोल – आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी।

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेंगी

  • आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एमईएमयू ( 68055/68056 ) 27 और 30 मई को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी ।
  • टाटानगर – आसनसोल मेमू- बराभूम मेमू (68056/68060 ) 26 मई को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी।
  • चक्रधरपुर – गाेमो – चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18116/18115 ) 31 मई को यह ट्रेन महुदा तक चलेगी।
  • आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल एमईएमयू (63594/63593 ) 27 और 30 मई यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी।
  • खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036 ) 27 और 30 मई को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी
  • आद्रा – मेदिनीपुर – आद्रा मेमू (68090/68089 ) 25 मई काे यह ट्रेन चंद्रकोना रोड तक चलेगी।

Read more

Local News