बिहार के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 25 से 29 मई तक मौसम बदला हुआ रह सकता है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
गर्मी से लोग परेशान
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के छिटपुट इलाकों में ऊष्ण लहर (लू) की स्थिति बनी रही। इस दौरान राज्य में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज कि
हालांकि, इस भीषण गर्मी के बीच पिछले 24 घंटों में बिहार के प्राणपुर (कटिहार जिला) में 7 सेमी भारी वर्षा भी दर्ज की गई और मधेपुरा में 56 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। वर्तमान में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) दक्षिण बिहार और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय है।
अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान और चेतावनियां
बिहार में 24 से 26 मई, 2026 तक कुछ इलाकों में ऊष्ण लहर (लू) चलने की प्रबल संभावना है।
आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी
बिहार में 24 से 28 मई के दौरान बिहार में छिटपुट से लेकर मध्यम वर्षा, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 24 से 27 मई के दौरान बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (Heavy Rainfall) होने की भी संभावना जताई गई है।


