मेष- आने वाला नया सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए सही रहेगा. मानसिक तनाव के चलते आपकी सेहत कुछ बिगड़ सकती है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस सप्ताह आपके पास धन आता रहेगा. अत्यधिक खर्च के बाद भी आर्थिक स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. व्यापारी परिवार के सपोर्ट से अपने व्यापार को फिर से आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. नौकरी वाले जातको को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. प्रेम संबंधों को लेकर नए सप्ताह में थोड़ी परेशानी दिखाई दे रही है. प्रिय पात्र के साथ किसी बात को लेकर आपका झगड़ा हो सकता है, परंतु अंत में सब ठीक होगा. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. परिवार के सदस्यों में मिठास बनी रहेगी. शिक्षा को लेकर यह सप्ताह ठीक रहेगा, परंतु आपका मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा.
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है. सेहत को लेकर इस सप्ताह आपको सावधान रहना होगा. किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव से बचकर रहें, वरना तबीयत खराब हो सकती है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. रुपए पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी. खर्चे बढ़े रहेंगे, लेकिन आपको कोई परेशानी नहीं होगी. व्यापारी अपने सहकर्मियों से प्यार से पेश आएं. विवाद हो सकता है. नौकरी वाले जातकों को यात्रा करनी पड़ सकती है. प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा है. प्रिय पात्र संग रोमांटिक रहेंगे. वैवाहिक संबंधों को अच्छा बनाए रखने के लिए आपको वाणी में मधुरता लानी होगी. शिक्षा के लिए अच्छा समय रहेगा. आप जिस क्षेत्र में भी हाथ डालेंगे आपको कामयाबी मिलेगी. कंपटीशन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
मिथुन- यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए सावधानी से भरा रहने वाला होगा. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान ध्यान रखें. कोई बड़ी बीमारी परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नए सप्ताह में आपकी इनकम अच्छी होगी, परंतु खर्च भी बने रहेंगे. व्यापारी लोग अपने व्यापार को आगे बढ़ाने का प्लान बनाएंगे. नौकरी वाले जातकों को काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहना होगा. विवाद की नौबत आ सकती है. वैवाहिक संबंधों में भी तनाव दिखाई दे रहा है. शिक्षा को लेकर सप्ताह अच्छा है. बुद्धि और ज्ञान का विकास होगा.
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा. किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने की कोशिश करें. आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी. धन की कोई कमी नहीं रहेगी. मनचाहा खर्च करेंगे. आपका बिजनेस उन्नति करेगा. नौकरी वाले जातक सावधान रहें. किसी की चुगली ना करें. प्रेम संबंधों में परेशान होना पड़ सकता है. परिवार की जिम्मेदारी का असर आपके प्रेम जीवन पर पड़ सकता है. वैवाहिक संबंधों को लेकर संतुष्ट रहेंगे और आनंदमय समय बिताएंगे. शिक्षा में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. हायर एजुकेशन वाले जातकों के लिए समय बढ़िया रहेगा.
सिंह- आने वाला नया सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए सही रहेगा. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. पुरानी गलत आदतों को छोड़ने का प्रयास करें. आर्थिक स्थिति के लिए यह सप्ताह बढ़िया है. धन की कोई कमी नहीं रहेगी. व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए फॉरेन ट्रिप पर जा सकते हैं. नौकरीपेशा वालों के लिए अच्छा समय रहेगा. प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी बरतें. किसी तीसरे व्यक्ति के चलते रिश्तों में तनाव आ सकता है. विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर सीरियस नहीं रहेंगे. भाई-बहनों के साथ मटरगश्ती में संमय व्यतीत होगा.
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी परेशानी आ सकती है. आर्थिक स्थिति के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में प्लान बना सकते हैं. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा. आपको मनचाहा प्रॉफिट मिलेगा. नौकरी वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. मन लगाकर कार्य करेंगे तो उन्नति होगी. शिक्षा की बात करें आपके लिए समय अच्छा रहेगा. कंपटीशन की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी से रहने वाला रहेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं सताएगा. आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी. आप कोई प्रॉपर्टी या जमीन जायदाद खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों को कोई समस्या परेशान कर सकती है. कानूनी दांव-पेचों से बचें. अपने व्यापार के सभी कागजातों को सही रखें. नौकरीपेशा वाले जातकों को माहौल अच्छा मिलेगा. इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव दिखाई दे रहा है. वैवाहिक संबंधों में भी ससुराल पक्ष के लोगों से किसी बात पर बहस हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय शानदार रहेगा.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा. अधिक ठंडे पदार्थों के सेवन से बचना होगा. आपकी आर्थिक स्थिति के लिए सप्ताह अच्छा है. आपके पास धन आएगा. जिससे सभी कार्य पूरे होंगे. नौकरीपेशा वाले जातकों के मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. व्यापारी वर्ग भी संतुष्ट रहेगा. प्रेम संबंधों को लेकर समय अच्छा रहेगा. अपने प्रिय पात्र संग आनंदित रहेंगे. शादीशुदा जीवन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. जीवनसाथी का उग्र व्यवहार आपको परेशान कर सकता है. शिक्षा के लिए समय बढ़िया है. पढ़ाई-लिखाई को लेकर सावधान रहें.
धनु- धनु राशि के जातकों को यह सप्ताह सावधानीपूर्वक बिताना होगा. अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें. कमजोरी के चलते कोई बीमारी हो सकती है. आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखना होगा. इस सप्ताह आपके व्यर्थ के खर्चे रहेंगे. इस वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को लेकर संतुष्ट रहेगा. नौकरीपेशा वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है. प्रेम संबंधों में तनाव दिखाई दे रहा है. प्रिय पात्र से संयमित होकर बात करें, अच्छा रहेगा. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवन साथी संग प्रसन्न रहेंगे. शिक्षा के लिए भी समय ठीक है. विदेश जाकर पढ़ाई कर सकते हैं.
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आने वाला नया सप्ताह सही रहेगा. आपकी सेहत बिगड़ सकती है, सावधान रहें. आर्थिक स्थिति भी डांवाडोल रहेगी. व्यापारियों के लिए समय अच्छा है. व्यापारी अपने बिजनेस में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. नौकरी वाले जातकों के लिए समय बढ़िया रहेगा. आपकी कार्यक्षेत्र में प्रशंसा हो सकती है. छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देना होगा. तभी उन्नति मिलेगी.
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा. आपकी सेहत इस नए सप्ताह में खराब हो सकती है. खानपान पर ध्यान दें. आर्थिक स्थिति को लेकर सावधान रहें. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों को सरकार से कोई लाभ हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा. प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें. वैवाहिक संबंधों में किसी भी प्रकार का घमंड ना लाएं, वरना दिक्कत होगी. पढ़ाई-लिखाई में छात्रों को अपना मन लगाना होगा.
मीन- मई का आखिरी सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए बढ़िया दिखाई दे रहा है. सप्ताह की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. धन के मामले अच्छे रहेंगे. धन आता रहेगा. व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए समझदारी से काम लेंगे. नौकरी वाले जातकों को मेहनत का फल मिलेगा. प्रेम संबंधों में प्रेम और भावना देखने को मिलेगी. यह सप्ताह शिक्षा के लिए अच्छा रहेगा. विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और उन्हें सफलता मिल सकती है.


