Sunday, May 24, 2026

जिला प्रशासन ने केंद्रीय कारा में दबिश दी है….जिलाधिकारी रामनिवास यादव तथा एसपी डॉ बिमल कुमार की अगुवाई में यहां छापेमारी की गई.

Share

गिरिडीह: मोहनपुर अवस्थित केंद्रीय कारा में छापेमारी हुई है. जिलाधिकारी रामनिवास यादव तथा एसपी डॉ बिमल कुमार की अगुवाई में यहां छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दरमियान एक-एक वार्ड को खंगाला गया. इस पूरी कार्रवाई में लगभग 45 अधिकारी के साथ लगभग डेढ़ सौ जवान भी शामिल थे. पुलिस ने 2 घंटे तक पुरुषों के सभी पांच ब्लॉक के 20 वार्ड और महिला वार्ड को खंगाला है.

बताया जाता है कि डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और पुलिस जवानों की टीम शनिवार की रात लगभग 10:45 में केंद्रीय कारा पहुंची. टीम में शामिल अधिकारी और कर्मी एक-एक कर पुरुष बंदी के सभी वार्डों में दाखिल हुए और पूरी तलाशी ली. दूसरी तरफ महिला अधिकारी और महिला जवान महिला बंदी के वार्ड में गई और वहां भी तलाशी ली.

इस छापेमारी के दरमियान कारा की सुरक्षा व्यवस्था कैसी है. संतरी कहां रहते हैं, संतरी की ड्यूटी किस तरह बांटी जाती है. बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था कैसी है. मुलाकात का नियम क्या है. जेल के अंदर पानी की क्या स्थिति है. इन सभी बिन्दुओं की जानकारी जिलाधिकारी रामनिवास यादव तथा एसपी बिमल कुमार के साथ एसडीएम श्रीकांत विस्पुते ने लिया. यहां सीसीटीवी कैमरा की स्थिति को भी देखा गया. इस दौरान जेल अधीक्षक को कई निर्देश भी दिए गए.

इस छापेमारी में डीसी-एसपी, एसडीएम में अलावा दंडाधिकारी बिनोद सिंह, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव, एसडीपीओ डुमरी आबिद खान, बीडीओ गणेश रजक, सीओ जितेंद्र प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार के अलावा ताराटांड, गांडेय और अहिल्यापुर थाना के पदाधिकारी मौजूद थे.

केंद्रीय कारा गिरिडीह का औचक निरीक्षण किया गया है. दो घंटे तक ब्लॉक और वार्ड को खंगाला गया है. सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया है:- डॉ बिमल कुमार, एसपी

Read more

Local News