Tuesday, June 9, 2026

एप्पल ने WWDC 2026 में iOS 27 समेत सभी नए ऑपरेटिंग सिस्टम्स का ऐलान किया, जो इन iPhone, iPad, Mac और Apple Watch पर आएंगे.

Share

 एप्पल के एक बड़े एनुअली इवेंट यानी WWDC 2026 का आयोजन 8 जून यानी कल रात भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे हुआ था. इस इवेंट में एप्पल ने इस साल iOS 27, iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27, tvOS 27 और visionOS 27 के बड़े अपडेट्स पेश किए हैं. ये अपडेट्स इस साल फॉल 2026 में फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट के रूप में उपलब्ध होंगे. डेवलपर्स के लिए बीटा वर्जन पहले से ही जारी हो चुका है, जबकि पब्लिक बीटा अगले महीने आने वाला है. इन अपडेट्स के जरिए परफॉर्मेंस में सुधार, नई डिज़ाइन स्टाइल (जैसे – लिक्विड ग्लास) और सबसे ज्यादा चर्चित एप्पल इंटेलीजेंस और Siri AI की नई जनरेशन्स शामिल है.

अपडेट कब-कब मिलेगा

  • डेवलपर बीटा: 8 जून 2026 से उपलब्ध
  • पब्लिक बीटा: जुलाई 2026 के आसपास
  • फाइनल पब्लिक रिलीज: फॉल 2026 (सितंबर-अक्टूबर के आसपास, नए iPhone लॉन्च के साथ)

ये अपडेट्स पुराने डिवाइसेस पर भी काफी अच्छा सपोर्ट देते हैं, हालांकि Apple Intelligence और Siri AI जैसी एडवांस्ड फीचर्स के लिए कुछ खास हार्डवेयर जरूरी है.

iOS 27 – कौन से iPhone पर चलेगा?

iOS 27 काफी पुराने मॉडल्स तक सपोर्ट करता है. इसमें शामिल हैं:

  1. iPhone 17 सीरीज (Pro Max, Pro, Air, सामान्य और e वाले वेरिएंट)
  2. iPhone 16 सीरीज (सभी मॉडल्स)
  3. iPhone 15 Pro Max, iPhone 15 Pro
  4. iPhone 15, 14, 13, 12 और 11 सीरीज (Pro Max, Pro, सामान्य और mini मॉडल्स)
  5. iPhone SE (2nd generation और उसके बाद वाले मॉडल्स)

एप्पल का यह अपडेट iPhone 11 से शुरू होकर अभी तक मार्केट में मौजूद तमाम लेटेस्ट मॉडल वाले आईफोन मॉडल्स में मिलता है, जिससे लाखों यूज़र्स को नए फीचर्स मिल सकेंगे.

iPadOS 27 – कौन से iPad पर चलेगा?

  • iPad Pro – (M4 और बाद के, 12.9-inch 4th gen और बाद वाले मॉडल्स, 11-inch 2nd gen और बाद वाले मॉडल्स)
  • iPad Air – (M2 और बाद वाले मॉडल्स, 11-inch और 13-inch, 4th gen और बाद वाले मॉडल्स)
  • iPad – (9th generation और बाद वाले मॉडल्स, A16 मॉडल सहित)
  • iPad mini – (6th generation और बाद वाले मॉडल्स, A17 Pro सहित)

कुछ पुराने iPad मॉडल्स (जैसे 8th gen iPad, 3rd gen iPad Air आदि) को इस बार सपोर्ट नहीं मिलेगा.

macOS 27 (Golden Gate) – कौन से Mac पर चलेगा?

macOS 27 पूरी तरह एप्पल सिलिकॉन पर काम करता है. इंटेल-बेस्ड मैक बुक्स को सपोर्ट नहीं मिलेगा. आइए हम आपको इन मैकबुक्स के नाम बताते हैं, जिनमें macOS 27 अपडेट मिलेगा:

  • MacBook Neo – (2026, A18 Pro)
  • MacBook Air – (Apple Silicon, 2020 और बाद वाले मॉडल्स)
  • MacBook Pro – (Apple Silicon, 2020 और बाद वाले मॉडल्स)
  • iMac – (2021 और बाद वाले मॉडल्स)
  • Mac mini – (Apple Silicon, 2020 और बाद वाले मॉडल्स)
  • Mac Studio – (2022 और बाद वाले मॉडल्स)
  • Mac Pro – (Apple Silicon, 2023 और बाद वाले मॉडल्स)

watchOS 27 – कौन सी Apple Watch पर चलेगा?

watchOS 27 को iPhone 11 या बाद के मॉडल (या SE 2nd gen से आगे वाले वॉच) के साथ पेयर करना होगा. आइए हम आपको इन वॉच सीरीज के बारे में बताते हैं, जिनमें यह नया अपडेट आएगा:

  • Apple Watch Series 9, Series 10, Series 11
  • Apple Watch Ultra 2, Ultra 3
  • Apple Watch SE 3

कुछ पुरानी मॉडल्स (Series 8, Ultra 1, SE 2 आदि) को सपोर्ट नहीं मिलेगा.

tvOS 27 और visionOS 27 का सपोर्ट किस डिवाइस में मिलेगा?

  • tvOS 27 सभी हाल के Apple TV 4K और HD मॉडल्स पर उपलब्ध होगा. visionOS 27 Apple Vision Pro (M5 सहित) पर काम करेगा.

Apple Intelligence और Siri AI किन डिवाइसेस पर मिलेगा

नई जनरेशन वाला एप्पल इंटेलिजेंस और नई Siri AI ही इन अपडेट्स का सबसे बड़ी हाइटलाइट्स है. सिरी अब पहले से ज्यादा पर्सनल, समझदार और पावरफुल हो गई है. स्क्रीन कंटेंट समझना, पर्सनल डेटा से सर्च करना, वेब से लेटेस्ट जानकारी लाना और ऐप्स में डीप इंटीग्रेशन जैसी खूबियां इसमें शामिल हैं. आइए हम आपको इन डिवाइस के नाम बताते हैं, जिनमें नया एप्पल इंटेलिजेंस और सिरी का सपोर्ट मिलेगा:

  • iPhone: iPhone 17 सीरीज के सभी फोन्स, iPhone 16 सीरीज के सभी फोन्स, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max
  • iPad: iPad mini (A17 Pro), M1 चिप या उसके बाद वाले सभी iPad मॉडल्स
  • Mac: M1 चिप या उसके बाद वाले सभी मैक्स (MacBook Neo A18 Pro समेत)
  • Apple Watch: Series 9 और उसके बाद वाले मॉडल्स, Ultra 2 और उसके बाद वाले मॉडल्स, SE 3 में भी लेकिन सिर्फ एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस वाले iPhone के साथ पेयर्ड होने पर ही सपोर्ट मिलेगा.
  • Apple Vision Pro: सभी मॉडल्स पर सपोर्ट मिलेगा.

इन बातों का रखें ध्यान

ऊपर बताए गए लिस्ट को ध्यान में रखते हुए इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है कि कुछ सबसे हाई-लेवल फीचर्स (जैसे पावरफुल ऑन-डिवाइस मॉडल, एक्प्रेसिव वॉइस आदि) M3/M4 चिप और कम से कम 12GB यूनिफाइड मेमोरी वाले डिवाइसेस (iPhone 17 Pro सीरीज, M4 iPad, M3+ Mac आदि) तक ही रहेंगी. Siri AI शुरू में इंग्लिश में बीटा वर्ज़न के रूप में आएगी और बाद में अन्य भाषाओं में भी मिलेगी. कुछ देशों जैसे – यूरोपियन यूनियन, चीन आदि में शुरुआती उपलब्धता पर पाबंदियां हो सकती है.

ये नए अपडेट्स एप्पल के डिवाइसेस को और ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं. परफॉर्मेंस बूस्ट, चाइल्ड सेफ्टी फीचर्स और AI इंटीग्रेशन मिलाकर यूजर्स के लिए इस साल काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. अब देखना होगा कि एप्पल यूज़र्स इन अपडेट्स को कितना पसंद करते हैं.

Read more

Local News